टीकमगढ़: पोषण पखवाड़ा: कुंडेश्वर, मजना और अहार में मुफ्त आयुष शिविर, 168 मरीजों की हुई जांच
पोषण पखवाड़ा के तहत जिले में कुंडेश्वर, मजना और अहार में आयुर्वेद व होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 168 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन और जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविरों में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को मुफ्त दवाएं व परामर्श दिया गया।