पीलीबंगा के विकास का खींचा खाका: मंडी की समस्याओं का होगा निस्तारण, 12 बीघा में बनेगा बड़ा अस्पताल—विधायक गोठवाल
* वार्ड 12, 13, 14 और 15 के कांग्रेस प्रत्याशियों के संयुक्त कार्यालय का हुआ शुभारंभ
* पीलीबंगा, रावतसर और गोलूवाला में कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा
#Lalbahadurbhakhar #pilibangannews #नगर_पालिका #LetestUpdate #BreakingNews #VinodGothwal
पीलीबंगा। स्थानीय विधायक विनोद कुमार गोठवाल ने कहा कि पीलीबंगा कस्बे और कृषि उपज मंडी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी निस्तारण किया जाएगा। शहर को आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त बनाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। विधायक गोठवाल नगर पालिका चुनाव के तहत वार्ड नंबर 12, 13, 14 और 15 के कांग्रेस प्रत्याशियों के संयुक्त चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि पीलीबंगा में बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए सिंचाई विभाग की 12 बीघा भूमि पर एक बड़े सरकारी अस्पताल के निर्माण की मांग शासन स्तर पर रखी गई है। स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मंडी क्षेत्र व्यापारियों और किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां की आंतरिक सड़कों, सफाई, रोशनी और व्यापारिक सुगमता से जुड़ी तमाम समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे शहर में जल निकासी (ड्रेनेज), बिजली आपूर्ति और पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। गोठवाल ने दावा किया कि पीलीबंगा, रावतसर और गोलूवाला में जनता के समर्थन से कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाएगी।
समारोह में चारों वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी अपने विचार साझा किए:
वार्ड 12 से कांग्रेस प्रत्याशी सेवक सिंह का कहना है कि वार्ड में स्वच्छता, नालियों के निर्माण और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
वार्ड 13 से कांग्रेस प्रत्याशी भँवर नांदिवाल ने कहा कि वार्ड 13 में मूलभूत नागरिक सुविधाओं का कोई अभाव नहीं रहने दिया जाएगा और क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास होगा।
वार्ड 14 से कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार रावण ने बताया कि वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और समुचित पथ प्रकाश व्यवस्था पर बल दिया।
वार्ड 15 की कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर कौर का कहना है कि शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति, वार्ड के सौंदर्यीकरण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का भरोसा दिलाया।
सभी प्रत्याशियों ने वार्डवासियों से विकास की गति को तेज करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Part 11