फिरोज़ाबाद: थाना नारखी पर पंजीकृत दहेज हत्या के दो दोषियों को 7-7 साल की कैद और 12-12 हजार रुपये का जुर्माना
डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल द्वारा की गई प्रभावी पैरवी और ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना नारखी में दर्ज दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को दबरई कोर्ट ने गुरूवार दोपहर तीन बजे करीबन दोषी करार दिया।