फिरोज़ाबाद: गांव कन्वार में खेत पर काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, हालत बिगड़ी, ट्रामा सेंटर में भर्ती
थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम कनवार में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब खेत पर काम कर रहे युवक को सांप ने डस लिया। घटना करीब पांच बजे की है, जब युवक खेत में मौजूद था और सर्प ने उसके पैर में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए, जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, युवक की स्थिति चिंताजनक बनी है।