फिरोज़ाबाद: गुरु पूर्णिमा के मौके पर फ़िरोजाबाद शहर के नसिया जी जैन मंदिर में गुरु-शिष्य पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आज देश भर गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हीं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। इस मोके पर फ़िरोज़ाबाद शहर के नसिया जैन मंदिर में भक्तो नें जैन मुनि अमित सागर महाराज को गुरु मानते हुये पद प्रक्छालन किया ऒर शास्त्र व धार्मिक पुस्तक भेट कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान मंदिर में गुरु शिष्य पर आधारित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।