बांका थाना क्षेत्र के लिखनी कोझी के समीप मंगलवार की सुबह 9 बजे हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार एक युवक को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायल की पहचान भरको निवासी 55 वर्षीय मो. सैय्यद, पिता स्व. मो. मोईन के रूप में हुई है