झांसी: बेतवा नदी में कूदकर जान देने जा रही बुजुर्ग महिला को युवक ने रोका, पुलिस को दी सूचना, महिला ने कहा- पति मारता है
Jhansi, Jhansi | Sep 5, 2026 झांसी के बरुआसागर क्षेत्र में बेतवा नदी के पास एक बुजुर्ग महिला को शुक्रवार की शाम एक युवक ने समय रहते रोक लिया। युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला से बातचीत कर उसे समझाया और सुरक्षित उसके घर भेज दिया। शनिवार की सुबह 9 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि बुजुर्ग महिला घरेलू परिस्थितियों से परेशान थी।