अरनोद: फरेडी फंटा पर बस-कार की भिड़ंत में दो की मौत, महिला और दो बच्चे गंभीर घायल, अरनोद से प्रतापगढ़ अस्पताल रेफर
अरनोद क्षेत्र के फरेडी फंटा पर रविवार को निजी बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अरनोद चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार मृतकों में मध्यप्रदेश के