भिवानी: लक्ष्मी नगर में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चुराये ₹10 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात
सुनील पुत्र प्रभु राम लक्ष्मी नगर निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं ईट भट्ठा पर काम करता हूं। मकान बंद करके परिवार सहित मजदूरी के लिए चला गया था। जब आज मैं अपने घर पर आया तो देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है। अज्ञात चोरों ने घर में रखे अलमारी से सोने चांदी के जेवरात और ₹10000 के नगदी और एक छत का पंखा चुरा लिया है।इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया