भिवानी: तोशाम नायब तहसीलदार ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया सुचारू रखने के लिए बुधवार को नायब तहसीलदार रीतू पूनियां ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में स्थापित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सम्बंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए। नायब तहसीलदार रीतू पूनियां ने अलखपुरा, खानक, किरावड़, गारणपुरा कलां व खुर्द, ढाणी किरावड़, तोशाम का दौरा किया