भिवानी: ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
बुधवार को ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन द्वारा स्थानीय बीटीएम रोड़ पर एसई कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीबन 250 कर्मचारी रक्तदान के लिए पहुंचे, लेकिन स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक की प्रभारी डा. मोनिका सांगवान के नेतृत्व में डा. शर्मिला ने जरूरत अनुसार 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।