भिवानी: भिवानी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली द्वारा कम मतदान वाले बूथों पर जाकर किया जा रहा है मतदाताओं को मतदान के लिए
भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आयोग के थीम चुनाव का पर्व-देश का गर्व को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की भजन मंडली द्वारा कम मतदान वाले बूथों पर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।