भिवानी: भिवानी के गांव मानहेरू में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चुराया लाखों रुपए की सोने चांदी के जेवरात और ₹70000 की नगदी
सुखबीर सिंह पुत्र राजवीर सिंह गांव मानहेरू निवासी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने मेरे घर में घुसकर लाखों रुपए की कीमत की सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर में रखी 70000 रुपए नगदी भी चुरा ली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अपने आगामी कार्रवाई में जुट गई है।