तोपचांची: तोपचांची में JLKM सुप्रीमो सह डूमरी विधायक जयराम महतो ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्या
तोपचांची में जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने आज शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आमजनों की समस्या सुनी जहां कई फरियादी ने अंचल में जमीन संबंधित कार्य में शिथिलता बरतने , सरकारी योजनाओं के लाभ से नहीं मिलने , समेत कई तरह की शिकायत दी गई। जहां विधायक जयराम महतो ने संबंधित अधिकारी से जल्द समस्या का निष्पादन करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।