पीलीबंगा: खेत में घुसकर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप, पीलीबंगा थाने में मुकदमा दर्ज
पीलीबंगा थाना क्षेत्र में खेत में घुसकर मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश, अजय, विजय निवासी 1 केएसआर सूरतगढ़ सहित 13 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसके खेत में घुसकर उसके भाई के साथ मारपीट की तथा जाति सूचक गालियां निकाली।