कुडू: कुडू थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने किया झण्डोत्तोलन, तिरंगे को दी सलामी।
Kuru, Lohardaga | Aug 15, 2026 कुडू थाना परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे थाना प्रभारी अजीत कुमार ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी। झण्डोत्तोलन के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारी, जवान और अन्य कर्मियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। झण्डोत्तोलन के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया।