चूरू: जिला कलेक्टर ने चूरू चौपाटी में श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ दिलवाई, स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Churu, Churu | Dec 14, 2025 चूरू जिला मुख्यालय स्थित चूरू चौपाटी में रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने मौजूद जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों और आमजन को श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, वासुदेव चावला, बसंत शर्मा शामिल रहे।