चूरू: एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने सेकसरिया कुआं के पास से एनडीपीएस के आरोपी को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Dec 14, 2025 बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को सेकसरिया कुआं के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर किशनाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्यवाही की। अभियान का उद्देश्य एनडीपीएस एक्ट में वांछित, चालानशुदा एवं संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।