पटना ग्रामीण: NIT घाट पर डूबा युवक, एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी
NIT घाट पर एक युवक डूब गया। घटना के वक्त आसपास के मौजूद लोगों ने उस युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन लोगों को सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद से एसडीआरएफ की टीम युवक की खोजबीन में जुटी हुई है। मामले को लेकर पीरबहोर थाना अध्यक्ष ने बताया कि डूबने वाले युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।