भीलवाड़ा: भाजपा ने प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भारतीय लोकतंत्र में मील का पत्थर बताया
भीलवाड़ा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन महिलाओं को "नीति की लाभार्थी" से "नीति निर्माता" बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा, जो विकसित भारत 2047 के संकल्प की आधारशिला बनेगा। यह बात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।