ककवारा पंचायत के वार्ड संख्या-14 में आयोजित "सखी वार्ता" कार्यक्रम के तहत महादलित किशोरी समूह एवं स्थानीय महिलाओं को बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना था। उपस्थित प्रतिभागियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
#सखी_वार्ता #महिला_सशक्तिकरण #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ #बाल_विवाह_मुक्त_बिहार #दहेज_मुक्त_समाज #वित्तीय_साक्षरता #महादलित_किशोरी_समूह #महिला_सुरक्षा #सरकारी_योजनाएं #बांका #जिला_प्रशासन_बांका #बांका_जिला_प्रशासन #जिला_पदाधिकारी_बांका
Banka, Bihar | Jun 6, 2026