नौतनवा: नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ फरार हुई युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब
नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक बीते गत रविवार की भोर में गांव की ही एक गैर समुदाय की युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी। कल शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने नौतनवां कस्बा से युवती को बरामद कर लिया।