नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के खनुआ गांव के पास से चीनी व साइकिल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के बीओपी खनुआ के जवानों ने शुक्रवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के खनुआ गांव के पास से चीनी, साइकिल व एक तस्कर को पकड़ा है। इस संबंध में कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि बरामद चीनी, साइकिल व एक तस्कर को अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।