नौतनवा: सोनौली बॉर्डर पर लग्जरी कार में ₹40 लाख के साथ तीन गिरफ्तार
भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर पर जांच के दौरान एक लग्जरी कार में 40 लाख रुपए बरामद हुआ। इस संबंध में सशस्त्र सीमा बल 22वीं वाहिनी के कमांडेंट बासुपल्ली भोग राजू ने बताया बरामद 40 लाख रुपए, एक लग्जरी कार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।