नौतनवा: लक्ष्मीपुर में प्राचीन शिव मंदिर से ढोल-नगाड़ों व जयघोष के बीच सज-धज कर निकली शिव बारात
शिव सेवा समिति लक्ष्मीपुर के तत्वावधान में लोकाधिपति देवो के देव भगवान भोलेनाथ का बारात शुक्रवार को लक्ष्मीपुर प्राचीन शिव मंदिर से दर्जन भर झांकियां, युवा कलाकारों द्वारा फरूहायी नृत्य, कीर्तन मंडली द्वारा शिव गुणगान के बीच हर-हर महादेव, ऊं नम: शिवाय बौरहवा बाबा के जयकारे के गुंजमान के बीच निकाली गया।