नौतनवा: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित पुलिस टीम ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा, नौतनवा कस्बे में किया फ्लैग मार्च
भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप नौतनवा कस्बे में शुक्रवार दोपहर जुम्मे की नमाज व महाशिवरात्रि का पर्व एक साथ एक ही दिन होने पर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एरिया डोमिनेशन के तहत सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया।