प्रतापगढ़: दयालगंज बाजार से थोड़ा आगे बीज भंडार संचालक का शव नहर में मिला, बेटे ने हत्या का लगाया आरोप
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर तिवरान गांव निवासी ओम प्रकाश पटेल उम्र 45 वर्ष दयालगंज बाजार में बीज भंडार की दुकान चलाता था। सोमवार की शाम 7:30 बजे उसकी दुकान पर धरौली गांव की लोग आए और उसे अपने साथ लिवा कर चले गए। बेटी रश्मि ने घर से फोन किया तो विलंब से घर पहुंचने की बात कह कर बीज भंडार संचालक ने फोन काट दिया। काफी रात बीत जाने के बाद मोबाइल की घंटी