भोरे: इमिलिया गांव में न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती, चौखट-खिड़की भी उखाड़ी
भोरे थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में बीते कल देर शाम न्यायालय के आदेश पर कुर्की अभियान के तहत कांड में फरार अभियुक्त के घर पर कुर्की की कार्रवाई पुलिस ने की। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त के घर का चौखट खिड़की समेत रखे सारे सामान को जप्त किया और उसकी सूची तैयार कर ली। शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार इमलिया गांव में यह कार्रवाई कि गईं।