विदिशा नगर: गणतंत्र दिवस पर आबकारी विभाग ड्राई-डे के आदेशों का पालन नहीं कर पाया, पीतलमील चौराहे पर धड़ल्ले से बिकी शराब
विदिशा कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ड्राई-डे घोषित किया था। इस दौरान शराब का किसी भी प्रकार से विक्रय परिवहन या उपयोग प्रतिबंधित किया गया था। सोमवार शाम 7 बजे पीतलमिल चौराहे पर शराब दुकान के पास बोरियो मे भरकर शराब का विक्रय धड़ले से किया जा रहा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आबकारी विभाग इस कर में पूरी तरह असफल रहा।