विदिशा नगर: महाशिवरात्रि शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न
महाशिवरात्रि (15 फरवरी) पर निकलने वाली महाशिव शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर सोमवार दोपहर 2 बजे पेढ़ी चौराहा स्थित होमगार्ड मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के संरक्षक पंडित विजय दीक्षित की सहमति से अनुराग जैन अन्नु को अध्यक्ष एवं पंडित निखिल शर्मा बंटी महाराज को महामंत्री नियुक्त किया गया।