जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नीमताल चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झंडावंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के आदर्शों को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।