विदिशा नगर: सिविल लाइन व कोतवाली थानों में नगर रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मान
विदिशा के सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना परिसर में नगर रक्षा समिति के सक्रिय सदस्यों को सोमवार दोपहर 2 बजे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों को उनके सराहनीय सहयोग और सेवा भावना के लिए प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि यह सम्मान पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद दिया गया है।