सुसनेर: पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमला, सीसीटीवी सामने आया; 8 पंप संचालकों ने सुसनेर थाने में कार्रवाई की मांग की
पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमले के बाद अब मामला गरमा गया है! घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश कर्मचारी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार शाम 4 बजे सुसनेर के 8 पेट्रोल पंप संचालकों ने थाने पहुंचकर सब इंस्पेक्टर सचिन धाकड़ को आवेदन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा की मांग की।