ऊंचाहार: गोकना घाट पर तेजी से बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर, एहतियात बरतने की अपील की गई
लगातार पहाड़ी इलाकों व क्षेत्र में हो रही बरसात का असर अब नदियों पर भी दिखने लगा है।ऊँचाहार क्षेत्र के गोकना घाट पर इसका असर साफ देखने को मिला है, लगातार बढ़ रहे गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए श्रद्धालुओं से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।और इसके अलावा जलीय जीवों का खतरा भी बढ़ गया है, इसके लिए आसपास गाँव के लोगों से भी सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है।