ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान को लोडर ने मारी टक्कर, मौत; चालक फरार
कौशांबी। सैनी चौराहे पर ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से पीआरडी जवान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के सैनी चौराहे की है। सेलराहा पश्चिम निवासी पीआरडी जवान महताब अली ड्यूटी के दौरान सड़क पर खड़े वाहनों को हटवा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोडर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी