परसौनी: कोड़ा खरगी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट
परसौनी थाना क्षेत्र के कोड़ा खरकी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने 9 लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।