परसौनी: रमणी गांव में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट
परसौनी थाना क्षेत्र के रमणी गांव में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने तीन लोगों को आरोपित किया है पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।