परसौनी: रमणी गांव में गाली गलौज करने से मना करने पर युवक के साथ की गई मारपीट
परसौनी थाना क्षेत्र के रमणी गांव में गाली गलौज करने से मना करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। इस घटना को लेकर पीड़ित युवक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने पांच लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।