नईसराय: कचरा फेंकने से रोकने पर महिला के साथ मारपीट, पौरूखेड़ी का मामला
नई सराय थाना क्षेत्र के पोरूखेड़ी गांव में बुधवार की शाम 5 बजे एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताते हैं कि, महिला के घर के आगे आरोपी कचरा फेंक रहे थे। इस पर महिला ने उन्हें कचरा फेंकने से रोका तो आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पोरूखेड़ी गांव निवासी 38 वर्षीय महिला राजकुमारी जाटव ने नई सराय थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।