बारां: शहर में बिजली के हालात बदतर, व्यापारी वर्ग ने चेतावनी दी- हालात नहीं सुधरे तो बारां बंद करेंगे
Baran, Baran | Jun 21, 2025 शहर में बिजली के ऐसे हालात पिछले कई वर्षाे में नहीं देखे गए। लगातार 6-8 घण्टे तक बिजली बन्द रहने के कारण जहां आमजन पूरी तरह त्रस्त है। वहीं सबसे बड़ी परेशानी व्यापारियों को उठानी पड़ रही है जिसके कारण लघु उद्योग और व्यापार परेशानी के दौर से गुजर रहा है। अगर सप्ताह में शहर के बिजली हालात को ठीक नही किया तो शहर के व्यापारी बारां बन्द की रणनीति पर विचार करेंगे।