बारां: शहर की कृषि उपज मंडी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय जिला स्तरीय योग आयोजित, बारिश के बीच भी शहरवासियों में उत्साह नजर आया
Baran, Baran | Jun 21, 2025 बारां शहर की कृषि उपज मंडी में जिला स्तरीय योग महोत्सव का आयोजन शनिवार सुबह 6:00 बजे से 8:00 तक आयोजित हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी हुआ। जिला प्रभारी सचिव जोगाराम जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर बारां अटरू विधायक राधेश्याम बेरवा एसपी राजेश चौधरी एडीएम दिवांशु शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।