बारां: एसडीपीआई ने जिला कार्यालय पर 17वां स्थापना दिवस मनाया, जिला अस्पताल में किया रक्तदान
Baran, Baran | Jun 21, 2025 एसडीपीआई द्वारा शनिवार को 17वां पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बारां जिला कार्यालय पर एसडीपीआई के ज़िलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जू ने झण्डारोहण किया। इसके बाद एसडीपीआई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इफ़्तिखार अहमद, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अख्लाक, रिन्कु गुलशेर अहमद, जाकिर रंगरेज़ आदि ने रक्तदान किया।