इगलास: इगलास क्षेत्र के गांव विशनपुर में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ
Iglas, Aligarh | Nov 26, 2026 इगलास क्षेत्र के गांव विशनपुर में गुरुवार को भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास प्रदीप वशिष्ठ ने कहा कि श्रीराम कथा केवल एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने की आदर्श कला है। संत तुलसीदास की चौपाई राम कथा सुंदर करतारी, संसय विहग उड़ावन हारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके श्रवण मात्र से मन के सभी संदेह दूर होते हैं।