समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1122,
दिनांक: 14.08.2026,
==================
नगर पंचायत, धमदाहा (पूर्णिया) क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.08.2026 को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत धमदाहा के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद,कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी, स्थानीय लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के द्वारा हाथों में कैंडल लेकर अनुमंडल कार्यालय से लेकर शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाली गई एवं 2 मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत विभाजन के दौरान विस्थापन,हिंसा एवं विषम परिस्थिति से प्रभावित लोगों को सम्मानपूर्वक याद करना एवं भावी पीढ़ी को इस मानवीय त्रासदी से अवगत कराना है।
Purnia, Bihar | Aug 14, 2026