Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

आयुक्त कार्यालय पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया प्रेस विज्ञप्ति:-1120, दिनांक:-14 अगस्त 2026, ================= श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद के अद्मतन प्रगति को लेकर संबंधित जिलों के वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन प्रेक्षागृह-सह- आर्ट गैलरी, पूर्णिया में आहूत की गई। सर्वप्रथम आयुक्त महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर समीक्षा बैठक का शुभारंभ किया गया। आयुक्त महोदय द्वारा नीलम पत्र वाद के निष्पादन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। आयुक्त महोदय द्वारा जिलावार नीलम पत्र वाद के पदाधिकारी की संख्या एवं नीलम पत्र वादों की संख्या तथा निलाम पत्र निष्पादन की संख्या एवं लंबित निलाम पत्र वादों की संख्या की विस्तृत समीक्षा जिलावार की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूर्णिया जिला के अंचल पूर्णिया पूर्व एवं अमौर तथा कटिहार जिला अंतर्गत बरारी अंचल का कार्य संतोषजनक पाया गया। शेष नीलाम पत्र वाद पदाधिकारियों की प्रगति काफी निराशाजनक पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि तय समय सीमा के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को हर हालत में प्राप्त करना सुनिश्चित करें। यदि निर्धारित समय सीमा में संबंधित अधिकारियों द्वारा नीलम पत्र वादों के निष्पादन की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित बैंकों से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की सही जानकारी के लिए बैंकों को नोटिस जारी करेने का निर्देश दिया गया है। निलाम पत्र वादों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। इसी प्रकार लोक अदालत के माध्यम से नीलम पत्र वादों के निष्पादन की जानकारी संबंधित विभागों से प्राप्त करें। आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो लाभुक वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि लेकर अभी तक आवास का निर्माण नहीं कराए हैं उनसे समन्वय स्थापित कर आवास बनाने के लिए प्रेरित करें यदि संबंधित लाभुकों द्वारा मकान नहीं बनाया जाता है तो राशि वसूली करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा सभी वरीय पुलिस पदाधिकारिगण को निर्देशित किया गया कि निलाम पत्र वाद से संबंधित नोटिस का तामिला बॉडी वारंट /डिस्टेंट वारंट की कार्रवाई अभियान चलाकर सुनिश्चित करें। आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित पदा

Purnia, Bihar | Aug 14, 2026

MORE NEWS

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च:-इस कैंडल मार्च में पूर्णिया जिला के प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सदा, माननीय विधायक, श्री विजय कुमार खेमका, जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से०, वरीय पुलिस अधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक द्वारा भाग लिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च:-इस कैंडल मार्च में पूर्णिया जिला के प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सदा, माननीय विधायक, श्री विजय कुमार खेमका, जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से०, वरीय पुलिस अधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक द्वारा भाग लिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Aug 14, 2026

माननीय मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, पूर्णिया जिला का 80वें स्वतंत्रता दिवस का सम्बोधन।

माननीय मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, पूर्णिया जिला का 80वें स्वतंत्रता दिवस का सम्बोधन।

Purnia, Bihar | Aug 14, 2026

सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान—बिहार में अपराधियों की कोई जगह नहीं! अब अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा..

#सम्राटचौधरी #बिहार #अपराध #अपराधियोंपरशिकंजा #BiharNews #BreakingNews #PurneaCentralNews #CrimeNews #BiharPolitics #ViralNews #bihar #cmsamratchaudhary

सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान—बिहार में अपराधियों की कोई जगह नहीं! अब अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा.. #सम्राटचौधरी #बिहार #अपराध #अपराधियोंपरशिकंजा #BiharNews #BreakingNews #PurneaCentralNews #CrimeNews #BiharPolitics #ViralNews #bihar #cmsamratchaudhary

Purnia East, Purnia | Aug 14, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1122,
दिनांक: 14.08.2026,
==================
नगर पंचायत, धमदाहा (पूर्णिया) क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.08.2026 को  जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत धमदाहा के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद,कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी, स्थानीय लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया।  सभी के द्वारा हाथों में कैंडल लेकर अनुमंडल कार्यालय से लेकर शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाली गई एवं 2 मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत विभाजन के दौरान विस्थापन,हिंसा एवं विषम परिस्थिति से प्रभावित लोगों को सम्मानपूर्वक याद करना एवं भावी पीढ़ी को इस मानवीय त्रासदी से अवगत कराना है।

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1122, दिनांक: 14.08.2026, ================== नगर पंचायत, धमदाहा (पूर्णिया) क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.08.2026 को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत धमदाहा के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद,कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी, स्थानीय लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के द्वारा हाथों में कैंडल लेकर अनुमंडल कार्यालय से लेकर शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाली गई एवं 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत विभाजन के दौरान विस्थापन,हिंसा एवं विषम परिस्थिति से प्रभावित लोगों को सम्मानपूर्वक याद करना एवं भावी पीढ़ी को इस मानवीय त्रासदी से अवगत कराना है।

Purnia, Bihar | Aug 14, 2026