गुढ़ियारी पड़ाव के होलसेल मार्केट से करीब 50 हजार रुपये कीमत की सिगरेट चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यापारी सामान खरीदने के लिए गुढ़ियारी पहुंचा था। गाड़ी बाहर खड़ी कर दुकान के अंदर खरीदारी करने के दौरान अज्ञात चोर गाड़ी से सिगरेट से भरा थैला निकालकर फरार हो गया।
घटना की शिकायत गुढ़ियारी थाना, रायपुर में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भीड़भाड़ वाले गुढ़ियारी मार्केट में व्यापारियों की गाड़ियों से सामान चोरी होने की घटनाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
#Gudhiyari #RaipurNews #RaipurCrime #GudhiyariNews #CrimeNews ChhattisgarhNews Theft RaipurPolice News22Bharat