मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर पीड़ित मजदूरों तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से काम की तलाश में तमिलनाडु गए सैकड़ों मजदूरों को एक सूता व कपड़ा निर्माण कंपनी में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। इनमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हैं।