इस्लामनगर अलीगंज: नोनी गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई को लाठी-डंडे से मारा, घायल हुआ, पुलिस मामले की जांच में जुटी
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी गांव में मंगलवार की सुबह 9 बजे के लगभग जमीन विवाद को लेकर भाई ने अपने ही भाई को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया। घायल की पहचान नोनी गांव निवासी फुल्टन कुमार के रूप में हुई।