उच्च न्यायालय एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शरत चन्द्र सक्सेना ने गत गुरूवार को जिला जेल पन्ना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर जेल पाकशाला में भोजन व्यवस्था व अनाज की गुणवत्ता देखी।