गांव छापर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सत्संग का आयोजन,
सफीदों :25 अक्तूबर:सफीदों क्षेत्र के गांव छापर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने गांव छापर पहुंचकर संगत के साथ महर्षि वाल्मीकि जी के सत्संग का आनंद लिया और उनके विचारों को नमन किया। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जीवन रंगा की टीम सुरज सालवन सचिन सिवाच शेखर रंगा ने महर्षि वाल्मीकि जी की वाणी एवं भजनों का गुणगान कर संगत को भावविभोर कर दिया। भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालु सत्संग में लीन नजर आए
इस अवसर पर आचार्य विकास कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी वाणी हमें आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम, भाईचारे और समानता के साथ रहने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में गांव के पूर्व सरपंच रत्न सिंह मान, पंचायत सदस्य मिंटू सलिदर विजय पाले राम कृष्ण जयभगवान सुमेर फुलिया सहित अन्य ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे
Safidon, Jind | Oct 29, 2026